विदेश

PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समझौता और फाइटर जेट सुरक्षा का नज़ारा

India UAE Relations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबूधाबी में UAE दौरे पर पहुंचे, जहाँ उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री के विमान को UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया।

शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU साइन

प्रधानमंत्री मोदी और UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में LPG सप्लाई, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU साइन किए गए। इसके अलावा, UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की।

भारत-UAE संबंध मजबूत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर भारत-UAE संबंधों को भरोसेमंद और मजबूत बताया और कहा कि दोनों देश बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

ऊर्जा समझौतों की बढ़ी संभावना

UAE ने हाल ही में OPEC छोड़ने की घोषणा की है और 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा है। इससे भारतीय और UAE कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों की संभावना बढ़ गई है।

6 दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी

पूर्व भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने इस दौरे को वेस्ट एशिया के हालात के बीच भारत की तरफ से समर्थन का महत्वपूर्ण संकेत बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-UAE के व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करेगी और पहले से मौजूद रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 6 दिन के विदेश दौरे पर हैं, और उनका अगला पड़ाव नीदरलैंड है।

ये भी पढ़ें- PBKs Vs MI : पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार, श्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button