Uttarakhand

उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा SIR, अंतिम सूची 15 सितंबर को प्रकाशित

Uttarakhand SIR : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 29 मई से शुरू होने जा रहा है। निर्वाचन विभाग ने इस अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, 29 मई से सात जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची की तारीख

इसके बाद, आठ जून से सात जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची 14 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।

दावे और आपत्तियां की जाएंगी स्वीकार

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद, 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी और उनकी सुनवाई की जाएगी। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद, अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button