Uttarakhand

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Uttarakhand News : अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास एक वाहन की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी है, लेकिन वाहन मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे आशंका जताई गई कि वाहन खाई में गिर गया होगा।

कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त

सूचना मिलते ही भतरोंजखान थाना पुलिस, 108 आपात सेवा, एसडीआरएफ, आपदा कंट्रोल, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर जब तलाशी ली गई तो कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।

मृतकों की हुई पहचान

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कार में सवार तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों में भुवन (पुत्र दीवान राम, निवासी ग्राम सनेटी, रानीखेत) और कैलाश चंद्र (पुत्र बहादुर राम, निवासी ग्राम दौड़ाखाल, रानीखेत, उम्र 32 वर्ष) शामिल हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

बताया जा रहा है कि सभी लोग जागर कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम चमोली पुसैला से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ईशान किशन का पंजाब किंग्स की फील्डिंग पर तंज, GF अदिति हुंडिया का मजेदार रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button