Mercedes Benz Electric Car : Mercedes-Benz ने चीन में आयोजित Auto China 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC EV के लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वर्जन से पर्दा उठाया है। यह मॉडल खास तौर पर चीनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस और आराम पर फोकस किया गया है।
यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 3-रो और 6-सीटर (2+2+2) सीटिंग अरेंजमेंट दिया गया है, जो इसे फैमिली के लिए बेहद खास बनाता है।
दमदार साइज और स्पेस
नई GLC EV LWB की लंबाई 4,933 मिमी, चौड़ाई 1,902 मिमी और ऊंचाई 1,710 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,207 मिमी है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा बड़ा है। बड़े व्हीलबेस की वजह से केबिन में ज्यादा लेगरूम और आराम मिलता है।
डिजाइन में प्रीमियम फील
इस SUV का डिजाइन इसे एक बड़ी और स्टाइलिश फैमिली कार का लुक देता है। लंबे दरवाजे और बड़ी खिड़कियां इसे ज्यादा खुला और आरामदायक बनाती हैं।
लग्जरी इंटीरियर और फीचर्स
कार का इंटीरियर किसी प्रीमियम लाउंज जैसा अनुभव देता है। सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
39.1-इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर काम करती है, पैनोरमिक ग्लास रूफ, जिसकी पारदर्शिता को अलग-अलग स्तर पर एडजस्ट किया जा सकता है, एडवांस इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी सिस्टम।
बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में 85.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 680 से 703 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
सुपरफास्ट चार्जिंग
320 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ 22 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है, जो लंबी यात्राओं के लिए इसे काफी सुविधाजनक बनाता है।
परफॉर्मेंस और ड्राइव
इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे चारों पहियों को पावर मिलती है। साथ ही, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड सुनिश्चित करता है।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 11 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तीसरी लाइन के यात्रियों के लिए अलग से इमरजेंसी एग्जिट भी उपलब्ध है।
फिलहाल यह मॉडल चीन के बाजार के लिए पेश किया गया है, लेकिन Mercedes-Benz भारत में पहले से LWB मॉडल्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में आने वाले समय में इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें- RR vs SRH : पैट कमिंस ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, बताया फेवरेट खिलाड़ी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








