iPhone Heating Issue : देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे स्मार्टफोन भी सामान्य से अधिक गर्म हो रहे हैं। लगातार ओवरहीटिंग न केवल बैटरी को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि प्रोसेसर, कैमरा सेंसर, डिस्प्ले और फोन की पूरी परफॉर्मेंस पर असर डाल सकती है। कई कंपनियां चेतावनी देती हैं कि 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान फोन पर स्थायी असर डाल सकता है।
चार्जिंग से पैदा होती है हीट
अगर फोन लगातार गर्म रहता है, तो बैटरी धीमी हो जाती है, चार्जिंग रुक सकती है और प्रोसेसर की स्पीड कम हो जाती है। इसे ‘थर्मल थ्रॉटलिंग’ कहा जाता है, यानी फोन अपनी सुरक्षा के लिए परफॉर्मेंस कम कर देता है। धूप में फोन चार्ज करना भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि चार्जिंग से अतिरिक्त हीट पैदा होती है।
बैटरी फूल सकती है, लाइनें आ सकती हैं
कार के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में अधिक होता है। फोन को वहां छोड़ना बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक गर्मी में बैटरी फूल सकती है, स्क्रीन पर लाइनें आ सकती हैं, कैमरा प्रभावित हो सकता है और फोन अचानक बंद हो सकता है।
ओवरहीटिंग से बचाव के उपाय-
फोन को डायरेक्ट धूप से दूर रखें।
अगर फोन गर्म हो जाए तो चार्जिंग तुरंत बंद कर दें।
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल रोकें।
फोन का कवर हटा दें ताकि हीट बाहर निकल सके।
फोन को फ्रिज, कूलर या AC के सामने न रखें, तापमान में अचानक बदलाव से मॉइस्चर बन सकता है।
सेटिंग्स और टिप्स-
बैटरी सेवर मोड चालू करें, जिससे बैकग्राउंड प्रोसेस कम हों।
डार्क मोड का इस्तेमाल करें, पावर कम और हीट कम।
कमजोर नेटवर्क वाले एरिया में 5G बंद करें, ताकि फोन लगातार सिग्नल खोजने में गर्म न हो।
लगातार ओवरहीटिंग से फोन की प्रोसेसर क्षमता, डिस्प्ले ब्राइटनेस, कैमरा सेंसर और ओवरऑल लाइफ प्रभावित हो सकती है। सावधानी और उचित सेटिंग्स अपनाकर फोन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- देश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत, केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









