
Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.), संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के ध्यान में यह मामला आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
SC आयोग ने लिया गंभीर नोटिस
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और वीडियो लिंक के आधार पर मामले का गंभीर नोटिस लिया गया है। इस संबंध में एस.पी. हेडक्वार्टर, संगरूर के माध्यम से जांच रिपोर्ट 1 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे तक आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें – माउंट मैकिनले से फिसलकर गिरे 4 पर्वतारोही, 3 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









