Punjab Elections 2026 : नगर काउंसिल चुनाव में वार्ड नंबर 4 से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रधान गोपाल कृष्ण गर्ग ने समाना निवासियों और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के प्यार, विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
समर्थकों, वॉलंटियर्स और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
गोपाल कृष्ण गर्ग ने कहा कि वह सबसे पहले वार्ड नंबर 4 के मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें सबसे अधिक वोटों से विजयी बनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने सभी समर्थकों, वॉलंटियर्स और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने चुनाव के दौरान दिन-रात मेहनत की।
घर घर जाकर की थी अपील
उन्होंने कहा कि समाना के लोगों ने घर-घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की, जिसके चलते एकतरफा फैसला देखने को मिला। गर्ग ने पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal, पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann, कैबिनेट मंत्री Surjit Singh Rakhra तथा पूर्व मंत्री Chetan Singh Jouramajra का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।
मेहनत और ईमानदारी से करेंगे काम
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 के विकास के लिए वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तथा जितने भी विकास कार्य संभव होंगे, उन्हें करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल में आम आदमी पार्टी की मजबूत भागीदारी के बाद अब समाना में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार
नगर काउंसिल के प्रधान बनाए जाने के सवाल पर गर्ग ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। यदि पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देती है तो वह इसके लिए तैयार हैं, और यदि किसी अन्य को जिम्मेदारी दी जाती है तो वह उसके साथ भी पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे।
समाना में विकास कार्य रहे प्रभावित
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस नेतृत्व वाली नगर काउंसिल के कारण समाना में विकास कार्य प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी की अगुवाई में ट्रैफिक, सफाई, गलियों-नालियों, स्ट्रीट लाइट और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जय हिंद, जय भारत, जय जय आम आदमी पार्टी
अंत में गोपाल कृष्ण गर्ग ने कहा कि यह उनका चौथा चुनाव था, लेकिन इस बार उन्हें सबसे अधिक प्यार और समर्थन मिला है। उन्होंने समाना निवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया का दोबारा धन्यवाद करते हुए “जय हिंद, जय भारत, जय जय आम आदमी पार्टी” के नारों के साथ अपनी बात समाप्त की।
पटियाला से विपन मेहरा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें- पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की आंधी, कांग्रेस-अकाली-भाजपा चारों खाने चित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









