Rajasthan News : बाड़मेर के दो ममेरे भाइयों की गुजरात के थराद में तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक भाई का पैर फिसलने से तालाब में गिर गया, और उसे बचाने के लिए उसका ममेरा भाई भी कूद गया, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल पाए।
शवों को मॉर्च्युरी में किया गया शिफ्ट
घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे थराद तहसील के करणपुरा गांव के पास हुई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया।
मजदूरी करने आए थे गुजरात
मृतकों में प्रकाश (18), पुत्र केवाराम निवासी जालीला, बीजासर (बांसवाड़ा), और उसका ममेरा भाई अरविंद, पुत्र हरिराम निवासी जाटों का बेरा शामिल हैं। दोनों कुछ दिन पहले ही थराद में मजदूरी करने गए थे। परिवार मुख्य रूप से गुड़ाबड़ासण (सांचौर) में खेती का काम करता है।
फायर टीम ने शवों को निकाला बाहर
फायर ऑफिसर विरमजी राठौड़ के अनुसार, फायर स्टेशन को सूचना मिली कि दोनों युवक तालाब के किनारे नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक पानी में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए कूद गया, लेकिन दोनों डूब गए। फायर टीम ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया और परिजनों के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Haryana News : दर्शन करने जा रहे परिवार पर मक्के से भरा ट्रक पलटा, 4 सदस्यों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









