Uttar Pradeshक्राइमराज्य

करंट और जहर देकर पति को मारने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, बोली- एक बार चेहरा दिखा दो

Moradabad Crime : मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक हंसते-खेलते परिवार का बेरहमी से अंत कर दिया गया। अपने ही सगे भतीजे के प्यार में अंधी हुई एक पत्नी ने अपने पति की जान ले ली। इस खौफनाक साजिश में उसकी बहन ने भी पूरा साथ दिया। हालांकि, कानून की नजरों से यह गुनहगार बच नहीं सके और पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पहले दिया करंट, फिर पिलाया जहर

मझोला इलाके में रहने वाले पवन ठाकुर की शुक्रवार की रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन हकीकत बेहद खौफनाक थी। पवन की पत्नी आंचल का अपने ही सगे भतीजे अंकित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्यार के रास्ते से पति को हटाने के लिए आंचल ने शुक्रवार रात पवन को बिजली का तगड़ा करंट दिया। जब इतने से भी तसल्ली नहीं हुई, तो मर्डर को सुसाइड साबित करने के लिए जबरन उसके मुंह में जहर उड़ेल दिया।

घटना में शामिल बहन का सौदा

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात में आंचल अकेली नहीं थी, बल्कि उसकी सगी बहन शिखा ने भी इस कत्ल में बराबर का साथ दिया। शिखा के साथ देने के पीछे एक बेहद हैरान करने वाली शर्त थी। शिखा का भी अजय दिवाकर नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों बहनों ने मिलकर यह सौदा तय किया कि जीजा पवन की मौत के बाद घर खाली हो जाएगा, जिसके बाद शिखा भी अपने प्रेमी अजय के साथ उसी घर में बिना किसी रोक-टोक के आराम से रह सकेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, चारों आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही उनकी झूठी कहानी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि पवन की मौत जहर से नहीं, बल्कि करंट लगने की वजह से हुई है।

रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मृतक पवन के भाई देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी आंचल उसका प्रेमी (भतीजा) अंकित आंचल की बहन शिखा और शिखा का प्रेमी अजय दिवाकर के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की और चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक बार पति का चेहरा दिखा दो, माफी मांगनी है

कानून का शिकंजा कसते ही हत्यारी पत्नी का सारा ‘इश्क का भूत’ उतर गया। जैसे ही पुलिस ने आंचल को हिरासत में लिया, वह थाने में ही फूट-फूटकर रोने लगी और पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गड़ाने लगी। वह बार-बार कह रही थी, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मुझे बस एक बार मेरे पति का आखिरी बार चेहरा दिखा दो, मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं।” हालांकि, कानून की चौखट पर अब इस पछतावे की कोई जगह नहीं थी और पुलिस ने उसे सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया।

ये भी पढ़ें – अटेंडेंस कम होने पर नहीं मिलेगी परीक्षा में बैठने की अनुमति, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button