Atul Agarwal : हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके आवास से सुबह तड़के उन्हें अगवा कराया। प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नशामुक्ति मुहिम का समर्थन किया था। हरियाणा में नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
लिविंग इंडिया के दो पत्रकारों को भी हिरासत लिया
इस घटनाक्रम में लिविंग इंडिया के वरिष्ठ संपादक सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को भी हिरासत में लिए गया है। बता दें कि सुदेश नैन मोर का थानेसर पुलिस स्टेशन में अपने हक की बात कहने पर फोन छीना गया। व्यवस्था इतना चरमराई हुई है कि इस देश में सवाल पूछना और नशे पर लोगों को जागरुक करना गुनाह हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया था कि उनका फोन क्यों लिया गया।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से रिहाई की अपील
हिंदी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अतुल अग्रवाल को रिहा कराने की अपील करता है। वहीं, लिविंग इंडिया की ओर से भी सौरभ उपाध्याय और सुदेश नैन मोर की रिहाई की मांग की गई है।
मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। संबंधित पत्रकारों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी पुष्टि आवश्यक है।
ये भी पढ़ें- नंदीग्राम में BJP की ऐतिहासिक जीत, 1.22 लाख वोटों से हसीरानी रथ ने मारी बाजी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









