Punjabराज्य

कर्मचारी यूनियनों के साथ मंत्री हरपाल सिंह चीमा की बैठक, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

Punjab News : कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कीं। इन बैठकों में कर्मचारी यूनियनों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रत्येक संगठन के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। संबंधित मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने प्रतिनिधियों को उनकी लंबित मांगों की मौजूदा प्रशासनिक और वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।

वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्मचारी वर्ग के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण सरकार की प्राथमिकता है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

छह कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

दिनभर चली बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने बेरोजगार लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब, गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एंप्लॉयीज यूनियन पंजाब, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब, जॉइंट एक्शन कमेटी एससी/बीसी (कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक) संगठन पंजाब और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड एंप्लॉयीज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स एंड लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

यूनियन नेताओं ने रखीं अपने-अपने संगठनों की समस्याएं

बैठकों में बेरोजगार लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सहायक प्रदेश संयोजक भूपिंदर सिंह, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर कौर लोपो, गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एंप्लॉयीज यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह और आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह औलख ने अपने संगठनों की मांगें रखीं।

इसी तरह जॉइंट एक्शन कमेटी एससी/बीसी (कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक) संगठन पंजाब के कोऑर्डिनेटर चेयरमैन जसबीर सिंह पाल और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड एंप्लॉयीज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स एंड लेबर यूनियन की ओर से शेर सिंह ने भी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे और मांगें मंत्री के सामने रखीं।

ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी, 145 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button