Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, गूलर बाजार के पास खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Goolar Bazaar Accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार (17 नवंबर) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. टिहरी गढ़वाल के गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी. उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बचाव दलों ने करीब 20 घायलों को बस से बाहर निकाल लिया है. सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है.

अतिरिक्त टीमें भी बचाव अभियान में जुटीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दलों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. मौके पर पुलिस बल तैनात है. SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस और बचाव दल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button