Kedarnath Yatra 2026 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से फिर शुरू हो गया है। बारिश कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। यात्रा को लेकर सरकार ने सभी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को शुरू हुई थी और अबतक 50 लाख 56 हजार 160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, बीकेटीसी ने तीर्थयात्रियों के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं केदारनाथ हेली सेवा के पहले चरण में सभी टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग पर चिड़बासा में गिर रहे पत्थरों की वजह से समस्या बना हुई है। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पैदल आवाजाही बंद कर दी है। मार्ग को खोलने और सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रशासन के मुताबिक, रास्ते से मलबा और पत्थर हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्से को आवाजाही के योग्य बनाने में कम से कम तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। ये समय बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।
पंजाब-हिमाचल में मानसून एक्टिव
पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन मानसून एक्टिव मोड में है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 72 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
बिहार के 22 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में मौसम के रौद्र रुप से लाखों लोग प्रभावित हैं। 15 जिलों में 49.67 लाख से ज्यादा लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं। वहीं आज 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- Asia Cup Trophy विवाद के बीच Mohsin Naqvi पर संकट? ACC अध्यक्ष पद से विदाई की चर्चा तेज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









