Anant Singh : दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने इस मामले में JDU के नीरज कुमार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है. शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे और इसके बाद दोबारा अपील करेंगे.
अनंत सिंह ने कहा, “मुझे जेडीयू के नीरज कुमार ने इस मामले में फंसाया है. मैं ये नहीं मानता कि सरकार ने फंसाया है.”
चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का आदेश
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर JDU के MLC नीरज कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो जानें उनका काम जाने, हम ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं.”
इस बीच याचिकाकर्ता की वकील शिल्पी चौधरी ने बताया कि अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है और वह शादी के बाद सरेंडर करेंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी जमानत रद्द नहीं हुई है, बल्कि कोर्ट ने सरेंडर करने का निर्देश दिया है. साथ ही जांच चार महीने के भीतर पूरी करने को कहा गया है. इसके बाद मामले को दोबारा सूचीबद्ध कर जमानत रद्द करने पर फैसला लिया जाएगा.
67 आपराधिक मामलों पर अदालत के सवाल
वकील के मुताबिक, अदालत ने अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज 67 आपराधिक मामलों को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि इतने मामलों का इतिहास होने के बावजूद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत कैसे मिल गई?
याचिकाकर्ता के वकील अमरकांत पटेल ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और जबरन वसूली जैसे आरोपों से जुड़े कुल 67 मामले दर्ज हैं. इनका उल्लेख उन्होंने चुनाव के दौरान दाखिल अपने हलफनामे में भी किया है.
ये भी पढ़ें- Milk Price Hike : दूध खरीदने वालों को झटका, 8 रुपये महंगा हुआ दूध, जानें क्या हैं नई कीमतें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









