Bihar

‘कोई अफसोस नहीं…’ JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान

Bihar News : बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई अफसोस नहीं है और वह इस फैसले से सहमत हैं. अनंत सिंह ने कहा कि जनता भगवान के समान है और पार्टी ने जो फैसला लिया है, वह सही है. विधायकी पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने किसी तरह की चिंता से इनकार किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह दोबारा पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे.

जेडीयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार की थी और फैसले भी वही लेते थे, उन्होंने कहा, “अब नीतीश कुमार नहीं रहे, तो पार्टी भी खत्म हो गई.” उनके इस बयान को पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने पार्टी के भविष्य को लेकर विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं की.

नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह ने साफ किया कि जेडीयू से अलग होने के बावजूद नीतीश कुमार के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध बने रहेंगे, उन्होंने कहा कि उनकी नीतीश कुमार से कोई दुश्मनी नहीं है और वह उनसे जरूर मुलाकात करेंगे. उनके मुताबिक, नीतीश कुमार से उनका रिश्ता पार्टी में रहने या किसी राजनीतिक पद पर होने पर निर्भर नहीं करता.

निशांत कुमार पर भी कसा तंज

निशांत कुमार के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी क्या बात करें और अभी उनकी क्या हैसियत है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार बचाई थी, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया.

अनंत सिंह के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी से निष्कासन पर बेफिक्र नजर आने वाले अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से अपने संबंध बनाए रखने की बात कही है. अब उनकी आगे की राजनीतिक भूमिका पर सबकी नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button