Bihar News : बिहार में पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है. मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया है. प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने विरोधियों को चुनौती देते हुए दावा किया कि वह उनकी जमानत जब्त करा देंगे. उनके इस बयान ने चुनावी मुकाबले के साथ-साथ जेडीयू के भीतर मतभेदों को भी चर्चा में ला दिया है.
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा है. अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज कुमार कई मौकों पर उनका विरोध कर चुके हैं. इसी नाराजगी के चलते उन्होंने इसे निजी लड़ाई बताते हुए नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने का फैसला किया है. इससे पहले भी वह अनुज सिंह की जीत का दावा कर चुके हैं.
23 अक्टूबर को मतदान
पटना स्नातक सीट से जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है, जबकि जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है. मतदान 23 अक्टूबर को होना है और मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है.
इस चुनाव में अनंत सिंह का अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करना जेडीयू के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है. अब नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व इस मतभेद पर क्या रुख अपनाता है और चुनाव में इसका क्या असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें- Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में टिप्पणी पर छिड़ा था विवाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









