Kolkata Durga Puja : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर 2026 की शाम हुई भगदड़ ने देशभर में चिंता पैदा कर दी है. हादसे में 17 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. सभी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुई भगदड़ को बेहद पीड़ादायक बताया, उन्होंने कहा कि अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है.
अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बातचीत की, उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि प्रशासन घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है. शाह ने पश्चिम बंगाल के अपने अगले दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलने की बात कही.
राहुल गांधी और खरगे ने की निष्पक्ष जांच की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घायलों को बेहतर इलाज देने और हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में सहयोग करने को भी कहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल सरकार से बचाव कार्य तेज करने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विस्तृत जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताते हुए मां दुर्गा से घायलों के जल्द स्वस्थ होने और उनके परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें- Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में टिप्पणी पर छिड़ा था विवाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









