Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का असर; जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 27 नवंबर से कोहरे का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जो 30 नवंबर तक बना रह सकता है।

सुबह-रात बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंडी उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

26 नवंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास अधिक होगा।

27 नवंबर से कोहरे का बढ़ेगा असर

27 नवंबर को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में कोहरा उथला भी रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

28 से 30 नवंबर तक छाया रह सकता है मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, 29 और 30 नवंबर को भी कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है। इन दोनों दिनों में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

1 दिसंबर को और नीचे जा सकता है पारा

नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर बढ़ने के बाद दिसंबर की शुरुआत में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी आंशिक सुधार

मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर थोड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में आंशिक सुधार दर्ज किया जा रहा है। कई इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ है। हालांकि, प्रदूषण से पूरी तरह राहत नहीं मिली है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – CM मान ने प्रोबेशनरी IPS अधिकारियों को जनसेवा और ईमानदारी से काम करने के लिए किया प्रेरित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button