Bike Servicing Time : बाइक की सर्विसिंग को लेकर हर बाइक मालिक के मन में यह रहता है कि कितने किलोमीटर के बाद सर्विस करानी सही रहती है। आम तौर पर बाइक की नियमित सर्विस हर 3 हजार से 5 हजार KM के बाद सर्विस कराने की सलाह है। यानी करीब 3 से 5 महीने के भीतर अपनी बाइक को सर्विस करा लेना सही रहता है। किलोमीटर या समय, जो भी पहले पूरा हो, उसी के हिसाब से सर्विस करा सकते हैं।
इंजन में होती है कई तकनीकी खामियां
अगर आपकी नई बाइक है तो पहली सर्विस का खास ध्यान रखना चाहिए। नई बाइक की सर्विस 500 से 1 हजार KM चलने के बाद फौरन बाइक शोरुम से संपर्क करके सर्विस करा लेनी चाहिए, इससे आपकी बाइक की लाइफ लिमिट बढ़ जाती है। ऐसे समय में इंजन से जुड़ी जरुरी चीजों को जांचा जाता है, ताकि यदि इंजन में किसी प्रकार का फॉल्ट आता है तो समय रहते आधुनिक तकनीक से सही किया जाता है। इंजन के अंदर मौजूद बारीक कणों को हटाने में भी मदद मिलती है।
बाइक का मॉडल और उसकी गाइडलाइन्स
पहली सर्विस के बाद बाइक की सर्विसिंग का ख्याल रखना चाहिए। पहली सर्विस के बाद हर 3 हजार से 5 हजार KM के भीतर बाइक की सर्विस करा लेनी चाहिए। इसी संदर्भ में आपको बता दें कि बाइक का सर्विस शेड्यूल मॉडल और जिस कंपनी की बाइक है उसकी गाइडलाइन के मुताबिक अलग हो सकता है।
बाइक कम यूज़ करते हैं तो भी रखें ख्याल
कई लोगों की बाइक कम चलती है या उसका इस्तेमाल कम करते हैं तब भी 4-5 महीने में या KM के हिसाब से सर्विस करा लेनी चाहिए। बाइक के कुछ पार्ट्स और फ्यूइड सिर्फ KM से ही नहीं, बल्कि समय के साथ भी अपनी स्थिति बदलते हैं।
समय और किमी दोनों का रखें ध्यान
जैसे आपकी बाइक 3 हजार KM नहीं चली है लेकिन पिछली सर्विस कई महीने से नहीं हुई है, तो भी सर्विस कराने का समय हो सकता है। इसलिए हमेशा समय और किमी, जो पहले पूरा हो जाए, उसे ध्यान में रखकर शोरुम से एक बार एडवाइस ले लेनी चाहिए।
इंजन ऑयल बदलना ही सर्विस नहीं होता
बता दें कि केवल इंजन ऑयल बदल देने से ही बाइक की पूरी सर्विस नहीं होती है। उस दौरान एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग, ऑयल फिल्टर, ब्रेक फ्लुइड और चेन जैसी चीजों की भी जांच की जाती है। इनमें से किसी पार्ट में ज्यादा गंदगी, घिसावट या दूसरी समस्या दिखाई दे तो जरूरत के हिसाब से उसे साफ या बदल दिया जाता है। इससे छोटी-मोटी समस्या का शुरुआत में ही पता लग जाता है।
ये भी पढ़ें- कार के एग्जॉस्ट से निकल रहा धुआं दे रहा है बड़े खतरे का संकेत, रंग देखकर पहचानें इंजन की खराबी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









