Delhi NCRमौसम

दिवाली के बाद दिल्ली बनी गैस चैंबर, कितना खतरनाक हुआ वायु प्रदूषण?

Delhi AQI : दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है. राजधानी में सुबह की शुरुआत धुएं और स्मॉग की मोटी चादर के बीच हुई. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की सुबह 4 बजे सोनिया विहार में AQI 463 दर्ज किया गया, जबकि ITO में यह 406 रहा. वहीं, सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 366 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. इस दौरान सोनिया विहार में प्रदूषण का स्तर 449 बना रहा. इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, विवेक विहार में 441, जहांगीरपुरी में 439, रोहिणी में 435 और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 437 AQI दर्ज किया गया.

वहीं, DTU में AQI 431, बवाना में 422, चांदनी चौक में 418, मुंडका में 413 और पंजाबी बाग में 408 रहा. इंद्रलोक समेत राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई. इससे पहले राजीव चौक में रात 1:30 बजे AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन में सुबह 4 बजे 360 दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- पंजाब की खनन आय में 7 गुना उछाल, 123.5 करोड़ से 799 करोड़ पहुंची आय, केंद्र के सामने बरिंदर गोयल ने उठाया मुद्दा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button