धर्म

दीपावली आज, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और वृषभ लग्न का समय

Diwali 2026 : देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. मान्यता है कि जिस घर में स्वच्छता, प्रकाश और भक्तिभाव होता है, वहां माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. ऐसे में शुभ मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है.

पंचांग के अनुसार, इस साल अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. वहीं, माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

दिवाली 2026 प्रदोष मुहूर्त

दीपावली पर प्रदोष काल शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. यह अवधि करीब 2 घंटे 24 मिनट की है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल को उत्तम माना जाता है.

वृषभ काल का समय

वृषभ काल शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है. मान्यता है कि स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करने से देवी घर में ठहरती हैं. इसी वजह से इस अवधि को लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button