Happy Diwali 2026 : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के लोगों तथा विश्वभर में रह रहे पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने बधाई संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि ये ऐतिहासिक पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली लोगों के जीवन में अमन, खुशहाली और शांति का संदेश लेकर आती है।
भलाई और रक्षा के लिए समाज सदैव एकजुट
उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि ये त्योहार सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सत्य और आपसी भाईचारे के मूल्यों पर जोर देते हुए संधवां ने प्रदेशवासियों को भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए गए सद्मार्ग और आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई और रक्षा के लिए समाज को सदैव एकजुट रहना चाहिए।
स्पीकर ने लोगों से अपील की कि वे प्रदेश और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे तथा शांति को और मजबूत करते हुए इस खुशियों भरे त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं।
ये भी पढ़ें- अयोध्या में 10वें दीपोत्सव पर 30 लाख दीये जलाए, लेजर शो से रोशन हुई राम की पैड़ी, 21 झांकियों में दिखी रामायण की झलक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









