Punjab

पंजाब विजिलेंस इन एक्शन मोड, 50,000 रुपये रिश्वत मामले में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Punjab Vigilance : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंस्पेक्टर/इंचार्ज दविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक, लख्खी कॉलोनी, बरनाला के निवासी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Punjab Vigilance : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंस्पेक्टर/इंचार्ज दविंदर कौर को 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को लख्खी कॉलोनी, बरनाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

आवंटन बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी मनप्रीत सिंह, मैनेजर पनग्रेन और दविंदर कौर, इंस्पेक्टर/इंचार्ज बरनाला मंडी ने उसके चावल शेलर की क्षमता के अनुसार धान का आवंटन बढ़ाने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था।

शिकायत पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

रिश्वत देने के लिए सहमत न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- अमृतसर में बड़ा खुलासा, 34 किलो हेरोइन, 2 हैंड ग्रेनेड और 8 हथियार बरामद, 16 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button