Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार, 6 नवंबर की सुबह राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 389 रहा. वहीं नोएडा में AQI 313 दर्ज किया गया. गुरुग्राम की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही. सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे एनसीआर में प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया.
राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. सुबह 6 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी में सबसे अधिक AQI 473 रहा. इसके अलावा पंजाबी बाग में 464, आरके पुरम में 441, अलीपुर और सोनिया विहार में 435-435 दर्ज किया गया. ओखला फेज-2 में AQI 426, नॉर्थ कैंपस में 424 और आईटीओ में 420 रहा. नजफगढ़ में भी AQI 412 दर्ज किया गया.
वहीं पूसा में 393, चांदनी चौक में 386, आनंद विहार में 350 और लोधी रोड में 306 AQI रिकॉर्ड किया गया. कई इलाकों में सुबह के समय धुंध और स्मॉग की मोटी परत दिखाई दी.
आगे और बढ़ सकती है प्रदूषण की परेशानी
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है. फिलहाल राजधानी और आसपास के शहरों के लोगों को खराब हवा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.
CPCB के मानकों के अनुसार, 0 से 50 AQI अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है.
ये भी पढ़ें – दीपोत्सव 2026 में स्वास्थ्य सुरक्षा का खास इंतजाम, 12 जगहों पर एंबुलेंस तैनात, 12 निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









