Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 289वें दिन पंजाब पुलिस ने प्रदेशभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित एवं मैप किए गए 484 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया निर्णायक अभियान है. इसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें प्रदेशभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
अभियान के 289वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 178 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 82,687 हो गई है.
160 लोगों पर एहतियातन कार्रवाई
इसके अतिरिक्त, 160 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई. पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.
आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – दीपोत्सव 2026 में स्वास्थ्य सुरक्षा का खास इंतजाम, 12 जगहों पर एंबुलेंस तैनात, 12 निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









