Punjab

स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे

Mera Ghar Mere Naam Yojana : पंजाब सरकार की 'मेरा घर मेरे नाम' योजना के तहत विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट जिले की कोटकपूरा तहसील के गांव हरी नौं के निवासियों को घरों के मालिकाना हक सौंपे। इस योजना से लाल लकीर के भीतर रहने वाले लोगों को कानूनी मान्यता मिलेगी, संपत्ति विवाद कम होंगे और बैंक से ऋण लेने में आसानी होगी।

Mera Ghar Mere Naam Yojana : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं के निवासियों को पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के अंतर्गत घरों के मालिकाना हक सौंपे।

बैंकों से आसानी से ले सकेंगे ऋण

समारोह के दौरान स्पीकर संधवां ने ‘लाल लकीर/लाल डोरे’ (गांव की आबादी देह) के अंदर रहने वाले लोगों को संपत्ति के मालिकाना हक प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह योजना अपने घर में लंबे समय से रह रहे निवासियों को कानूनी मान्यता देती है, जिससे उनके संपत्ति के अधिकार सुरक्षित होंगे, भूमि विवाद कम होंगे और वे बैंकों से आसानी से ऋण भी ले सकेंगे।

लंबित मांग को पूरा करने के लिए सरकार का धन्यवाद

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय नेता और गांव के निवासी उपस्थित थे। लाभार्थियों ने अपनी संपत्तियों के मालिकाना हक सुरक्षित करने और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें- पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button