Punjab

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 112 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन-अफीम बरामद

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार दिवाली का त्योहार प्रदेशभर में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने राज्य के 214 बस अड्डों पर घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक साथ चलाया गया.

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा, जो स्वयं इस राज्यव्यापी अभियान की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पुलिस आयुक्तों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए थे. उन्होंने बताया कि प्रदेश के बस अड्डों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 1,161 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई.

प्रदेशभर में 86 एफआईआर दर्ज की गईं

विशेष डीजीपी ने बताया कि 100 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1,500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 216 पुलिस टीमों ने प्रदेशभर में यह कार्रवाई की.

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 613वें दिन 301 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान प्रदेशभर में 86 एफआईआर दर्ज कर 112 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही अभियान के तहत पिछले 613 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 91,031 हो गई है. विशेष डीजीपी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.5 किलोग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 488 नशीली गोलियां तथा 2.24 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

ये भी पढ़ें- दीपोत्सव-2026 में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ, देशभर के कलाकारों का होगा जमावड़ा, रामनगरी की रौनक में चार चांद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button