Punjab

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं की तारीख बदली, अब 11 से 13 नवंबर तक जालंधर में आयोजन

Punjab News : पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं की तिथियों में संशोधन किया गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत घुड़सवारी प्रतियोगिताएं पहले 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित की जानी थीं.

खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए बदलीं तारीखें

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं की तिथियां पहले करने का निर्णय खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि पंजाब भर के विभिन्न पब्लिक और सैन्य स्कूलों के विद्यार्थी ‘इंडियन पब्लिक स्कूल्स घुड़सवारी चैंपियनशिप’ में भाग ले रहे हैं. यह चैंपियनशिप 18 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक द पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा में आयोजित की जा रही है.

विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय घुड़सवारी टूर्नामेंट में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब ये संशोधित प्रतियोगिताएं 11 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक पी.ए.पी. कैंपस, जालंधर में आयोजित की जाएंगी. इसके मद्देनजर सभी संबंधित खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से नए कार्यक्रम के अनुसार तैयारी रखने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button