Diwali 2026 : दीपावली के पावन अवसर पर देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेशों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. नेताओं के बधाई संदेशों में खुशहाली के साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का जिक्र भी देखने को मिला.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें, उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए.
मल्लिकार्जुन खरगे ने दी दीपावली की बधाई
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ओर से और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से देशवासियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार हर घर और आंगन में खुशियों, सुख, शांति और समृद्धि का उजाला लेकर आए.
खरगे ने अपने संदेश में सामाजिक एकता पर भी जोर दिया, उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की. साथ ही अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा दूर होने तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचने की उम्मीद जताई.
शांति और समृद्धि की कामना की
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर दिवाली की बधाई दी, उन्होंने प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की.
इस तरह दीपावली के मौके पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेशों के जरिए देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









