Bollywood Diwali Celebration : दिवाली का त्योहार आते ही बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल दिखाई देने लगा है. फिल्मी सितारे इस खास मौके पर अपने-अपने अंदाज में खुशियां बांट रहे हैं. करीना कपूर से लेकर भूमि पेडनेकर तक, कई अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर की है. इसमें वह त्योहार का आनंद लेती नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने संदेश में सभी को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी दिवाली सभी को.’

वहीं, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों और उनके परिवार को त्योहार की शुभकामनाएं दीं. मृणाल ने कहा, ‘आपको और आपके पूरे परिवार को हैप्पी दिवाली.’
इसके अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दिवाली के जश्न की शुरुआत होने की बात कही. अपने पोस्ट के कैप्शन में भूमि ने लिखा कि यह साल का सबसे खुशनुमा त्योहार है, उन्होंने सभी को खुश और सुरक्षित रहने के साथ भगवान के प्रति अपनी आस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया.

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की इन सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. दिवाली के मौके पर सितारों की ये खास बधाइयां सोशल मीडिया पर त्योहार की रौनक बढ़ा रही हैं.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









