PM Modi Diwali wishes : देशभर में दीपावली की रौनक छा गई है. घरों से लेकर बाजारों तक तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक खास संदेश जारी किया है. उनके इस संदेश में त्योहार की खुशियों के साथ देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और जुड़ाव की झलक भी देखने को मिली.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश साझा किया. ‘नमस्ते’ कहकर अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से भर रहा है. प्रकाश का यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प को दर्शाता है, उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे और आने वाला समय खुशियों से भरा हो.
इस संदेश में पीएम मोदी ने अपनी दिवाली को लेकर भी अहम जानकारी दी, उन्होंने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच जाकर दीपावली मनाएंगे. जवानों के साथ त्योहार मनाना उनका हर साल का नियमित कार्यक्रम रहा है, जिसे वह इस बार भी जारी रखेंगे.
वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात की जानकारी भी उन्होंने एक्स पर साझा की.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









