Amit Shah : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दिए जाने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है. हरियाणा के करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को चर्चा करनी है तो प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखें. सरकार संसद में विशेष सत्र बुलाकर एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है.
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को चुनावी हार का सामना करना पड़ा है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा के लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है, लेकिन कांग्रेस संसद की कार्यवाही नहीं चलने देती. शाह ने आरोप लगाया कि सदन में हंगामा करना और कार्यवाही का बहिष्कार करना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है.
राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं
गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर चुनावी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि देश के 600 जिलों में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैलियों ने राहुल गांधी को जवाब दिया है. शाह ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद, लोकसभा अध्यक्ष और न्यायालय का अपमान करते हैं.
घुसपैठियों के मुद्दे पर भी साधा निशाना
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी है, उन्होंने दावा किया कि देश में तीन करोड़ घुसपैठियों का मुद्दा गंभीर है. अपने भाषण में उन्होंने पंजाब की राजनीति और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा. शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की तारीफ करते हुए भगवंत मान को उनसे शासन चलाना सीखने की नसीहत दी.
उन्होंने राहुल गांधी पर चुनाव में हार के बाद मतदाता सूची और ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी हमला बोला. शाह ने कहा कि जहां कांग्रेस जीतती है, वहां मतदाता सूची सही होती है, लेकिन हारने पर उसी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- दीपोत्सव-2026 में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ, देशभर के कलाकारों का होगा जमावड़ा, रामनगरी की रौनक में चार चांद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









