Delhi NCR

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की बदली टाइमिंग, रात 10 बजे चलेगी आखिरी ट्रेन, नोएडा-गाजियाबाद में भी बदलाव

Delhi Metro : दिवाली के दिन अगर आप दिल्ली-NCR में मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नया टाइमटेबल जरूर जान लें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने त्योहार के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है. इसका असर दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों पर भी पड़ेगा.

DMRC के मुताबिक, दिवाली के दिन कुछ मेट्रो लाइनों पर सुबह की सेवा सामान्य से पहले शुरू की गई है. आमतौर पर रविवार को पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन दिवाली के दिन इन तीनों कॉरिडोर पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हुई हैं.

सभी लाइनों पर रात 10 बजे आखिरी मेट्रो

वहीं, रात के समय सभी मेट्रो लाइनों की सेवाएं निर्धारित समय से एक घंटा पहले समाप्त होंगी. सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजे रवाना होगी. इसका मतलब है कि रात 10 बजे के बाद शुरुआती स्टेशनों से कोई नई मेट्रो नहीं मिलेगी.

रेड लाइन पर रिठाला और शहीद स्थल, येलो लाइन पर समयपुर बादली और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, जबकि ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी.

यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाह

इसी तरह ग्रीन, वायलेट, पिंक, मजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी.

नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों को भी विशेष ध्यान रखना होगा. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बॉटनिकल गार्डन, वैशाली और शहीद स्थल से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी. इसलिए यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी यात्रा पहले से तय करें और आखिरी मेट्रो पकड़ने के लिए समय से स्टेशन पहुंचें.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button