North India Weather : देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में तापमान गिरने से सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है. रात में भी हल्की सर्दी का असर बढ़ रहा है. इसके विपरीत, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार, 18 अक्टूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रह सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रह सकता है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों की तुलना में अधिक ठंड महसूस होने की उम्मीद है. तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ सकता है.
पांच राज्यों में बारिश का अनुमान
दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में 20 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 से 23 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, 18 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है.
आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 18 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में दक्षिण भारत के कई इलाकों में मौसम की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर भारत में फिलहाल साफ मौसम के बीच ठंड का असर बढ़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में टिप्पणी पर छिड़ा था विवाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








