Range Rover New Edition : Range Rover Sport के प्रोडक्शन के 20 साल पूरे होने के मौके पर Land Rover ने भारत में Range Rover Sport Twenty Edition लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन SUV की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 करोड़ रुपये रखी गई है। यह मॉडल कंपनी के ऐतिहासिक सफर और स्टॉर्मर कॉन्सेप्ट से प्रेरित है।
खास डिजाइन और प्रीमियम लुक
Range Rover Sport Twenty Edition को खास पहचान देने के लिए इसमें Sanguinello Orange कलर पेश किया गया है, जो स्टॉर्मर कॉन्सेप्ट की झलक दिखाता है। इसके अलावा Santorini Black और Ostuni White कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। SUV में ब्लैक एक्स्टीरियर पैक, 23-इंच ग्लॉसी सिल्वर अलॉय व्हील्स और TWENTY बैजिंग दी गई है।
इंटीरियर में लग्जरी का खास अनुभव
इस लिमिटेड एडिशन के केबिन में Range Rover Sport SV से प्रेरित Ebony Windsor स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं। इसके इंटीरियर में फोर्ज्ड कार्बन फिनिश, ब्लैक स्वीडक्लॉथ हेडलाइनिंग और TWENTY इल्यूमिनेटेड ट्रेड प्लेट्स जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स शामिल हैं।
दमदार V8 इंजन से मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
भारत में Range Rover Sport Twenty Edition को 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। यह इंजन 530 PS की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर है Range Rover Sport
Range Rover Sport ने पिछले वर्षों में अपनी ऑफ-रोड क्षमता से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस SUV ने Pikes Peak Hill Climb में रिकॉर्ड बनाया, चीन के Heaven’s Gate की खड़ी सीढ़ियां चढ़ने का कारनामा किया और मुश्किल भरे रेगिस्तानी व बर्फीले इलाकों में अपनी क्षमता साबित की है।
ये भी पढ़ें- ड्वेन ब्रावो को मिला बड़ा सम्मान, CPL में पहली बार रिटायर हुई 47 नंबर जर्सी, हमेशा याद रहेगा योगदान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









