Delhi NCRमौसम

दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi Weather : अक्टूबर की शुरुआत के साथ लोगों को उम्मीद थी कि मौसम अब धीरे-धीरे ठंडा होने लगेगा, लेकिन दिल्ली-NCR में गर्मी अभी भी अपना असर दिखा रही है. तेज धूप और सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और कुछ इलाकों में दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार 6 अक्टूबर को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और नोएडा में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी तेज धूप करेगी परेशान

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार 7 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिन में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

11 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं 11 अक्टूबर तक दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 258वां दिन, पंजाब पुलिस ने 575 ठिकानों पर की छापेमारी, 231काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button