Delhi NCR

दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठिठुरन, 11 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले दो दिन में और गिरेगा तापमान

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में सर्दी ने अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. अगले 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है. हालांकि, इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार यानी 18 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के वक्त कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर कोहरा अपेक्षाकृत घना भी हो सकता है, जिससे सड़कों पर दृश्यता प्रभावित होने का खतरा रहेगा. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

सामान्य से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा. एक दिन पहले के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. इस दौरान हवा में नमी का स्तर 96 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.

23 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 से 23 नवंबर तक दिल्ली में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं. यानी आने वाले दिनों में सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ सकती है, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत साफ बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- CM योगी ने पद्मश्री रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, 12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र का भी किया शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button