Punjab

पंजाब में धान की लिफ्टिंग का नया रिकॉर्ड, किसानों के खातों में पहुंचे 42,404 करोड़, 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

Punjab Farmers : पंजाब की मंडियों में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में अब तक 8.28 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 42,404 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा कराई गई है। सरकार के मुताबिक, धान खरीद और उठान की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

Punjab Farmers : राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक की व्यक्तिगत निगरानी में सुचारू ढंग से और तेज़ गति से जारी है।

150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

मंडियों में धान की कुल आवक 186 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) का आंकड़ा पार कर गई है, जिसमें से 183 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री के नेतृत्व में हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि के तहत धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। 72 घंटे की खरीद के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत 85.99 प्रतिशत है।

दाने-दाने की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

सूबा सरकार किसानों के लिए समय पर लिफ्टिंग और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय तालमेल पर ज़ोर दे रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के अनुसार सूबा सरकार किसान समुदाय द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा किए गए दाने-दाने की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब तक 8,28,793 किसानों को 42,404 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- हर ‘नानक नाम लेवा संगत’ बिछड़े हुए गुरुधाम के दर्शन करने के लिए अरदास कर रही है- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button