add_filter('wp_nav_menu_objects', function($items, $args) { $date = wp_date('l, j F Y'); $days = [ 'Monday'=>'सोमवार', 'Tuesday'=>'मंगलवार', 'Wednesday'=>'बुधवार', 'Thursday'=>'गुरुवार', 'Friday'=>'शुक्रवार', 'Saturday'=>'शनिवार', 'Sunday'=>'रविवार' ]; $months = [ 'January'=>'जनवरी', 'February'=>'फरवरी', 'March'=>'मार्च', 'April'=>'अप्रैल', 'May'=>'मई', 'June'=>'जून', 'July'=>'जुलाई', 'August'=>'अगस्त', 'September'=>'सितंबर', 'October'=>'अक्टूबर', 'November'=>'नवंबर', 'December'=>'दिसंबर' ]; $date = strtr($date, array_merge($days, $months)); foreach ($items as $item) { if ($item->title === 'आज की तारीख') { $item->title = '📅 ' . $date; $item->url = ''; } } return $items; }, 10, 2);
Punjab

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: पंजाब में खुलेंगे UPSC कोचिंग सेंटर, 71,777 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, गांव सोहल को 51 लाख की ग्रांट

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद होने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए. सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है. गुरदासपुर जिले के गांव सोहल में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने खजाने भरे, जबकि उनकी सरकार जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा, उन्होंने कहा कि ‘लोक मिलनी’ का उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, कृषि और गांवों के विकास से जुड़ी हर जायज समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है.

71,777 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार और रिश्वत के योग्यता के आधार पर 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं, उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए पक्षपात और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नियुक्तियां प्रतिभा और योग्यता के आधार पर हो रही हैं. मुख्यमंत्री ने मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा, आम आदमी क्लीनिक और सरकारी स्कूलों को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया.

कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार बनने से पहले पंजाब में सिंचाई के लिए नहरी पानी का इस्तेमाल करीब 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 85 से 86 प्रतिशत हो गया है. सरकार इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है, उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल पंजाब राष्ट्रीय पूल में करीब 200 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान देगा.

सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने पास की NEET

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के समय पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था, जबकि अब राज्य ने बुनियादी शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की है, जबकि 2021 में यह संख्या केवल 80 थी, उन्होंने बताया कि शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम जैसे संस्थानों में भेजा जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में करीब 65 लाख पात्र परिवारों में से 54 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं. इस योजना में करीब 650 निजी अस्पताल शामिल हैं, उन्होंने बाकी पात्र परिवारों से भी जल्द स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि वे कैशलेस इलाज की सुविधा ले सकें.

कांग्रेस और अकाली दल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके नेता पंजाब के विकास के बजाय आपसी मतभेदों और नेतृत्व की लड़ाई में उलझे रहे. वहीं अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं और बादल परिवार के राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए.

भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान करीब 750 किसानों की जान गई. ऐसे में भाजपा के साथ गठबंधन की कोशिश करने वाले अकाली दल को अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट करना चाहिए, उन्होंने 2007 से 2017 के अकाली दल-भाजपा शासनकाल का जिक्र करते हुए पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भी पिछली सरकारों को घेरा.

पंजाब में खुलेंगे UPSC कोचिंग सेंटर

मुख्यमंत्री ने पंजाब के युवाओं के लिए राज्यभर में UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित करने की योजना भी बताई, उन्होंने कहा कि युवाओं को IAS और IPS अधिकारी बनने के लिए दूसरे राज्यों में जाने या भारी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए. सरकार प्रदेश में ही बेहतर तैयारी का माहौल उपलब्ध कराएगी.

अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने और मिलकर ‘रंगला पंजाब’ बनाने की अपील की, उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब के तीन करोड़ लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और राज्य के प्रत्येक परिवार को बेहतर भविष्य, समान अवसर और सम्मान दिलाना है.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button