Punjab

पंजाब निकाय उपचुनाव : पहले दिन सिर्फ 3 नामांकन, पटियाला-मोगा में चुनावी हलचल

Punjab Municipal By-Elections : पंजाब के पटियाला और मोगा जिलों में नगर निकायों के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 13 नवंबर 2026 को कुल 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें नगर निगम पटियाला के 30 वार्ड, बाघा पुराणा के 15 वार्ड और धर्मकोट के 7 वार्ड शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी है।

Punjab Municipal By-Elections : राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने जानकारी दी है कि नगर निगम पटियाला (ज़िला पटियाला) के 30 वार्डों, नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए, नामांकन भरने के पहले दिन यानी 13.11.2026 को कुल 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने आगे बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन ज़िला मोगा के अंतर्गत नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों के चुनाव के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के चुनाव के लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- किसानों की कमाई बढ़ाने का वैज्ञानिक तरीका, पशुओं के आहार और देखभाल पर सरकार का जोर, पशुपालन मंत्री ने बताई जरूरी बातें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button