Punjab

पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, 525 जगहों पर छापेमारी, 163 गिरफ्तार

Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 297वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रांत में गैंगस्टरों के साथियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 525 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त प्रांत बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ यह महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी. प्रांत के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे प्रांत में विशेष अभियान चला रही हैं.

297वें दिन, पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 163 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 84,072 हो गई है. इसके अतिरिक्त 174 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 7 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन पर दें गुप्त सूचना

आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दिया जा सकता है.

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 622वें दिन भी जारी रखते हुए 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 628 ग्राम हेरोइन, 139 नशीली गोलियां और 1100 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है. इसके साथ ही, केवल 622 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 92,553 हो गई है.नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 11 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने हेतु प्रेरित किया है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर मचा बवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button