Punjab

Punjab Election 2027 की तैयारी शुरू, EVM-VVPAT की जांच पर रहेगी नजर

Punjab Election 2027 : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत राज्य के विभिन्न वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को राज्य स्तरीय वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया, जहां से मशीनों की जांच प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जाएगी।

Punjab Election 2027 : विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की आज से शुरू हुई फर्स्ट लेवल चेकिंग की लगातार निगरानी के लिए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा द्वारा राज्य के सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब में स्थापित राज्य स्तरीय वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया गया।

प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र की कार्य प्रणाली

इस अवसर पर मित्रा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र की कार्य प्रणाली और भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के अधिकारियों की इस प्रक्रिया में भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अक्षरशः लागू किया जा रहा है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमनदीप बांसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवनीत कौर बल्ल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी से फैरी सोफत, भारतीय जनता पार्टी से एन.के. वर्मा, शिरोमणि अकाली दल से अर्शदीप सिंह कलेर, कांग्रेस पार्टी से हरदीप सिंह किंगरा और सी.पी.आई.(एम) सुनील कुमार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 296वां दिन, पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी, 204 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button