Political News : दिल्ली में विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मंगलवार देर शाम राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. बाद में सभी को छोड़ दिया गया. इसी बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है.
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को मनोज झा ने ज्ञानेश कुमार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें इतना अहंकार और ‘मुझे मत छुओ’ वाला एटीट्यूड कहां से आता है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग सरकार उपलब्ध कराने का काम कर रहा है.
मनोज झा ने कहा, “आप हमें सरकार मुहैया कराते हैं… ब्लिंकिट का काम कर रहे हैं.. कि अच्छा ये वाली सरकार चाहिए… दे रहे हैं… तो ये गुनाह है,” उन्होंने आगे कहा कि कई बार संकेत में संदेश होता है और वह संदेश चला गया है. मनोज झा ने दावा किया कि यह सिलसिला थमने वाला नहीं है.
RJD प्रवक्ता ने भी उठाए सवाल
वहीं, आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए हैं, उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि ज्ञानेश कुमार बाहर क्यों नहीं आए और खुद सामने आकर सवालों के जवाब क्यों नहीं दिए.
प्रियंका भारती ने सवाल किया कि आखिर ज्ञानेश कुमार मिलने से क्यों घबरा रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सवाल यह है कि ज्ञानेश कुमार किसके कहने पर SIR किया, किसके कहने पर Form-6 बदला और किसके कहने पर अपनी मनमानी की.
उन्होंने आगे कहा कि अगर मिलने की हिम्मत होती तो ज्ञानेश कुमार खुद चलकर मिलने आते. प्रियंका भारती ने उनकी कथित धमकी भरी भाषा को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि ज्ञानेश कुमार और उनके कथित ‘आका’ के खिलाफ कार्रवाई के बिना लोकतंत्र को बचाना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें- कांगो नदी में दो नावों की भीषण टक्कर, 30 की मौत, दर्जनों अब भी लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









