Rahul Gandhi : बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है, उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को लेकर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
राहुल गांधी ने कहा कि जमुई का वीडियो परेशान करने वाला है, उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में एक छात्र और छात्रा को जबरदस्ती रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.
राहुल गांधी ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर घटना 19 सितंबर की है तो आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए. साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से जवाब मांगा कि राज्य की सड़कों पर शाम के समय कोई लड़की सुरक्षित क्यों महसूस नहीं कर पा रही है.
बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने बयान में बिना नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ऐसी सोच को सामान्य नहीं बनाया जाना चाहिए, उन्होंने इसे महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी लड़की की आजादी और सम्मान पर नियंत्रण रखने का अधिकार नहीं है.
वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में
बता दें कि जमुई में लड़की से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज की.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है. पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 240वें दिन पंजाब पुलिस ने 526 स्थानों पर की छापेमारी, 265 व्यक्ति गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









