Bihar

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की से बैड टच, कई युवकों पर छेड़खानी का आरोप

Samastipur Viral Video : बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी का मामला अभी चर्चा में था कि अब समस्तीपुर जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (23 सितंबर) की शाम एक लड़की एक युवक के साथ जगतसिंहपुर गांव के बांध बाइपास रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान लड़की रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी. आरोप है कि तभी वहां मौजूद कुछ युवक पहुंचे और लड़की के साथ गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद युवकों पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. कुछ समय बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक जगतसिंहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

वीडियो के आधार पर हो रही पहचान

समस्तीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संवेदनशील है और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना स्थल और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव, ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर चलाया जाए देशद्रोह का मुकदमा- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button