Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए लाभ

PM Awas Yojana : योगी सरकार में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई. नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के चयन से लेकर आवास निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए, उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

लखनऊ स्थित राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूरी प्रतिबद्धता और तेजी के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास की सुविधा से वंचित न रहे.

यूपी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

सोमवार को उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी.

एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

पक्के घर के सपने को साकार कर रही योजना

नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने प्रदेश के लाखों परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पात्र और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले.

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार प्रभावी ढंग से काम कर रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत भी पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए चयन से लेकर निर्माण तक की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास की सुविधा मिल सके. मंत्री ने अधिकारियों से योजना की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने और निर्धारित प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से बचने को कहा.

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद, सचिव अनुज कुमार झा, निदेशक सूडा महेंद्र बहादुर सिंह, विशेष सचिव प्रवीण लक्ष्यकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 258वां दिन, पंजाब पुलिस ने 575 ठिकानों पर की छापेमारी, 231काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button