Poco X8 Series Launch : स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपनी नई X8 Series की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G को 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी, जहां इनके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर में मिलेंगे दमदार फीचर्स
Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। वहीं Poco X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर फीचर्स
Poco X8 Power 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। Poco X8 5G में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। दोनों फोन में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की बात कही जा रही है।
10,000mAh तक की बैटरी से लैस होंगे फोन
Poco X8 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं Poco X8 Power 5G में 10,000mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। दोनों स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग, PPS चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
मजबूत डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आने की संभावना है। कंपनी के टीजर में Poco X8 को ऑरेंज और व्हाइट कलर में जबकि Poco X8 Power 5G को येलो कलर में दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप, बालकनी में खड़े लोगों ने देखा मौत का मंजर, अब तक 633 मौत 2500 से अधिक लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









