टेक

ChatGPT ने बदली किस्मत: OpenAI के 75 कर्मचारियों ने रातोंरात 250 करोड़ से ज्यादा कमाए, जानें कैसे

OpenAI News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और इस उभरते हुए सेक्टर का सबसे बड़ा फायदा फिलहाल OpenAI के कर्मचारियों को मिलता नजर आ रहा है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा शेयर-बिक्री कार्यक्रम (Stock Sale Program) शुरू किया, जिससे सैकड़ों कर्मचारी रातों-रात करोड़पति बन गए.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोग्राम के तहत कंपनी ने मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों को अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बाहरी निवेशकों को बेचने की अनुमति दी. इस प्रक्रिया में 600 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया और कुल मिलाकर अरबों डॉलर के शेयरों की बिक्री हुई. बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से लगभग 3 करोड़ डॉलर तक के शेयर कैश में बदले, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹200 से ₹250 करोड़ तक बैठता है.

75 कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा

इस इवेंट में लगभग 75 कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जिन्होंने कंपनी द्वारा तय अधिकतम सीमा तक अपने शेयर बेचे और हर एक ने लाखों डॉलर की कमाई की. खास बात यह रही कि इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल थे, जो कंपनी के शुरुआती दौर से जुड़े हुए थे.

पुराने कर्मचारियों को मिला मौका

आपको बता दें कि OpenAI की नीति के अनुसार, नए कर्मचारियों को तुरंत अपने शेयर बेचने की अनुमति नहीं मिलती, बल्कि उन्हें एक निश्चित लॉक-इन या प्रतीक्षा अवधि पूरी करनी होती है. यही वजह रही कि इस विशेष शेयर-बिक्री अवसर ने पुराने कर्मचारियों को अपनी हिस्सेदारी को नकद में बदलने का पहला बड़ा मौका दिया.

OpenAI का वैल्यूएशन बढ़ा

ChatGPT के लॉन्च के बाद से OpenAI के मूल्यांकन में जबरदस्त उछाल आया है. कुछ ही वर्षों में कंपनी ने खुद को दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी टेक कंपनियों में शामिल कर लिया है और इसका वैल्यूएशन अब सैकड़ों अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है.

AI सेक्टर में आई इस तेजी का असर सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक आर्थिक बदलाव भी ला रहा है. कई देशों में टेक कर्मचारियों की बढ़ती संपत्ति के कारण प्रॉपर्टी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है, क्योंकि इस सेक्टर से जुड़े लोग अचानक बड़ी संपत्ति अर्जित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी तैयारी! CM मान ने आर्मी कमांडर से की खास बैठक, सुरक्षा पर बड़े फैसले!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button