Delhi NCR

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश गई और धूप ने बढ़ाई गर्मी, जानें अगले 3 दिन का हाल

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. मानसून की विदाई के बाद अब बारिश का दौर थम गया है और आसमान साफ रहने लगा है. बादलों की जगह तेज धूप ने ले ली है. बारिश के बाद महसूस हो रही ठंडक भी अब धीरे-धीरे कम हो रही है और दिन में गर्मी बढ़ने लगी है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल मौसम शुष्क रहने वाला है. रविवार 4 अक्टूबर को भी दिनभर आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है. इस दौरान करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

धूप के साथ बढ़ा तापमान

बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.

6 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 6 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

हालांकि, बंगाल की खाड़ी से उठे डीप डिप्रेशन में अगर कोई बदलाव होता है तो दिल्ली-NCR में दोबारा हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है. फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक इसमें बदलाव की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें – काशी के आसमान में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button