Uttarakhandराज्य

‘तेरे बाप का रोड है क्या…’: केदारनाथ यात्रा मार्ग में महिला का घोड़ा संचालक से विवाद, धमकी देने का वीडियो वायरल

Viral Video : चारधाम यात्रा के दौरान इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री यात्रा मार्ग पर घोड़े पर सवार दिखाई दे रही है. वीडियो में किसी बात को लेकर उसका घोड़ा संचालक से विवाद हो जाता है और वह गुस्से में उसे धमकाते हुए नजर आती है.

केदारनाथ यात्रा को आमतौर पर आस्था और शांति से जोड़ा जाता है, लेकिन हाल के समय में यात्रा मार्ग पर इस तरह की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कई बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी या विवाद की स्थिति भी देखने को मिलती है, जिससे माहौल प्रभावित होता है.

घोड़े पर बैठी महिला और संचालक में बहस

वायरल वीडियो में महिला घोड़े पर बैठी हुई दिखाई देती है और किसी बात पर उसकी घोड़ा संचालक से बहस हो जाती है. इसके बाद वह नाराज होकर उसे डांटती और सख्त लहजे में बात करती नजर आती है.

इस दौरान घोड़ा संचालक शांत रहते हुए उसकी बातें सुनता रहता है. आसपास मौजूद लोगों की ओर से भी स्थिति को संभालने की कोशिश होती नजर नहीं आती.

केदारनाथ मार्ग से ऐसे वीडियो पहले भी

बता दें कि केदारनाथ यात्रा मार्ग से इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं, जिनमें कभी पर्यटकों की ओर से अनुशासनहीनता तो कभी स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति देखने को मिलती है. इस तरह की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर लोग धार्मिक स्थलों पर मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की बात भी कहते हैं.

ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire : सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button